राजनीति पर कविता भाग 1
नील डी जड़िया अथ श्री कथा राजनीति की । अब तक घटित सभी घटना की।। यह कथा सियासत की भी है । मुंबई में घटित घटना की है ।। जब सुशांत केस की मिस्ट्री आई। मुंबई पुलिस से जांच कराई ।। 1 महीने तक जांच चलाए । तब भी वह नतीजे पर नहीं आए।। सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली जब । सीबीआई को जांच करनी मिली तब।। सीबीआई ने जांच को आगे बढ़ाया। रिया शौविक को सामने बिठाया।। पैसे चोरी का आरोप लगा जब । ईडी भी जुड़ गई केस में तब ।। चक्रवर्तियों से सवाल पूछा जब। ड्रग्स का मामला सामने आया तब।। एनसीबी भी जांच में मिल गई । बॉलीवुड में हलचल मची है ।। कंगना ने बयान दिया जब । संजय जी को गुस्सा आ गया तब।। संजय राउत ने जब धमकी सुनाई । कंगना रनौत ने फुर्ती दिखाई ।। उन्ही की सरकार उन्ही को चुनौती । कंगना ऐसे तो नहीं मानेगी ।। एक एक कर नोटिस लगाए। अंत में घर को तोड़के ही आए।। हाईकोर्ट का आदेश नहीं माना । अब तो उन्हीं को होगा पछताना।। पवारजी ने भी कहा गैर जरूरी। इतनी जल्दी कार्रवाई क्यों कर दी।। कंगना फिर एयरपोर्ट पहुंची । पहले से ही अच्छी सिक्योरिटी जो थी ।। सीधे वहां से घर वह पहुंची । बैठकर मोबाइल हाथ मे...